RPSC SI, Platoon Commander Exam Date 2026: राजस्थान एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित
Saurabh Pandey | January 30, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम प्रकाशित कर दिया है।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से परीक्ष कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड नियत समय में जारी किया जाएगा।
RPSC SI, Platoon Commander Recruitment 2026: आवेदन करेक्शन विंडो
आरपीएससी की तरफ से सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए 31जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता के नाम, जन्म तिथि और लिंग के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
आवेदन पत्र में संशोधन करने वाले अभ्यर्थी ई-मित्र / ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये का शुल्क जमा कराते हुए आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online Link अथवा एसएसओ पोर्टल से लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा के आवेदन-पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
RPSC SI, Platoon Commander Recruitment 2026: करेक्शन हेल्पलाइन नंबर
इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन संशोधन के विकल्प का ही प्रयोग करें। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संशोधन के संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
RPSC SI, Platoon Commander Exam 2026: एडमिट कार्ड डेट
आरपीएससी द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7-15 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC SI, Platoon Commander Recruitment 2026: चयन के चरण
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सब इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के ज्ञान का टेस्ट किया जाएगा और केवल चयनित उम्मीदवारों को ही अगले चयन चरण में भेजा जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और साक्षात्कार शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच