RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी राजस्थान में एओ, पीआरओ पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 1, 2024 | 08:35 AM IST | 2 mins read
जनसंपर्क अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से 3 अप्रैल तक और कृषि अधिकारी पदों के लिए आवेदन 7 मार्च से 5 अप्रैल तक किए जाएंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के 6 पदों और कृषि अधिकारी (एओ) के 25 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग सचिव ने बताया कि जनसंपर्क अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से 3 अप्रैल 2024 तक और कृषि अधिकारी पदों के लिए आवेदन 7 मार्च से 5 अप्रैल 2024 तक किए जाएंगे।
आयोग ने कहा कि एओ, पीआरओ पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन भर्तियों की परीक्षा तिथि और स्थान के बारे में उम्मीदवारों को बाद में सूचित किया जाएगा। आइए जानते हैं कि दोनों पदों के लिए प्रक्रिया के बारे में।
RPSC Vacancy 2024: एओ, पीआरओ योग्यता
पीआरओ पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का कार्य अनुभव या किसी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिप्लोमा होना जरूरी है। या उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी में पीजी डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
वहीं कृषि अधिकारी (एओ) पदों के लिए उम्मीदवार के पास कृषि/बागवानी में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उन्हें राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
Rajasthan AO, PRO Vacancy: आवेदन शुल्क
आरपीएससी जनसंपर्क अधिकारी और कृषि अधिकारी भर्ती के लिए सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये लेगा। वहीं ओबीसी, बीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आयोग ने 500 रुपये सुधार शुल्क राशि रखी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।
RPSC Recruitment 2024: आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो RPSC Rajasthan AO, PRO Vacancy के लिए कृषि अधिकारी की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं जनसंपर्क अधिकारी के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Rajasthan AO, PRO Recruitment: चयन प्रक्रिया
पीआरओ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, कृषि अधिकारी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in/advertisements पर भर्ती अधिसूचना को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल