RPSC RAS Mains 2023: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा के अंक rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, 905 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 26, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण व्यक्तित्व परीक्षा और मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 26 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 (RPSC RAS Mains 2023) के अंक जारी कर दिए हैं। राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 मार्क्स डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चाकोड जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। आरपीएससी आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण व्यक्तित्व परीक्षा और मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन कुल 905 पदों को भरेगा, जिनमें से 424 पद राज्य सेवाओं के लिए और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। बता दें कि, आरपीएससी आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा 20 जुलाई और 21 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी।
राजस्थान आरएएस 2023 पर्सनालिटी टेस्ट और वाइव टेस्ट संबंधित नोटिस उचित समय पर जारी की जाएगी। आयोग की ओर से आरबीएससी आरएएस 2023 मेन्स रिजल्ट 3, जनवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें 2168 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए।
आरपीएससी आरएएसी मेन्स कटऑफ के अनुसार, सामान्य के लिए 262, ईडब्ल्यूएस के लिए 262, एससी के लिए 235.35, एसटी के लिए 249 नंबर, ओबीसी के लिए 262 नंबर और एमबीसी के लिए 258.25 था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
RPSC RAS Mains 2023 Marks: कैसे डाउनलोड करें?
आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 अंक डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर समाचार और ईवेंट टैब पर जाएं।
- 'राजस्थान एवं उप सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) परीक्षा - 2023 अंक' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 मार्कशीट डाउनलोड करें।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]Rajasthan EWS Admission 2025: राजस्थान के निजी स्कूलों में आरटीई प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि जानें
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बाद पहली चयन सूची 9 मई, 2025 को जारी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो उपलब्ध सीटों की संख्या और अभिभावकों की अंतिम पुष्टि के आधार पर दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा