RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी ने डिप्टी जेलर और सहायक आचार्य पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी

Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 04:31 PM IST | 1 min read

आयोग ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

आरपीएससी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए मूल शैक्षणिक सर्टिफिकेट और उनकी फोटोकॉपी लानी होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 04/2024-25 के तहत उप कारापाल भर्ती और विज्ञापन संख्या 10/2025-26 के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 28 सितंबर 2026 को निर्धारित केंद्र पर किया जाएगा।

आयोग ने कहा कि साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र फोटो कॉपी के साथ लाना होगा। दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू लेटर और आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

Also read RPSC SI 2021 Admit Card: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, परीक्षा 20 सितंबर को

आरपीएससी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल आरपीएससी वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी है।

RPSC Deputy Jailor and Assistant Professor Interview Schedule: साक्षात्कार तिथि

नीचे सारणी में आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू डेट और आरपीएससी सहायक प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू डेट जांच सकते हैं:

क्रम संख्या भर्ती/ पद का नाम साक्षात्कार तिथि

1

उप कारापाल (Deputy Jailor), 2024 (कारागार विभाग) (तृतीय चरण)

28 सितंबर 2026

2

सहायक आचार्य – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग)

28 सितंबर 2026

3

सहायक आचार्य – लॉ, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग)

28 सितंबर 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]