RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती पंजीकरण rpsc.rajasthan.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | July 9, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान सरकार के जेल विभाग में डिप्टी जेलर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 6 अगस्त रात 12 बजे तक है। यदि उम्मीदवार राजस्थान सरकार में रोजगार के लिए पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये के साथ आवेदन के लिए ओटीआर पर पंजीकरण करना होगा।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से राजस्थान में डिप्टी जेलर के कुल 73 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
नॉन टीएसपी क्षेत्र
- अनारक्षित - 26 पद
- ईडब्ल्यूएस - 07 पद
- एससी - 11 पद
- एसटी - 09 पद
- ओबीसी - 14 पद
- एमबीसी - 03 पद
- कुल - 70 पद
टीएसपी क्षेत्र
- अनारक्षित - 01 पद
- एसटी - 02 पद
- कुल : 03 पद
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: आयुसीमा
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी, बीसी और एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को सुधार शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कामकाजी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना जरूरी है।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'डिप्टी जेलर 2024' एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 1 पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
- अब पद चुनें, फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब भरे हुए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार