RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 04:21 PM IST | 1 min read
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी 2026 भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (लॉ) में स्नातक की डिग्री (एलएलबी) हो। साथ ही, हिंदी देवनागरी और राजस्थानी बोलियों व सामाजिक रीति-रिवाजों का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच हो, जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान एपीओ आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ बीसी-क्रीमीलेयर/ ओबीसी क्रीमी लेयर/ अन्य राज्य के कैंडिडेट को 600 रुपये और ओबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी को 400 का भुगतान करना होगा। सभी प्रकार के संशोधनों के लिए 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आरपीएससी एपीओ आवेदन लिंक 8 जून से सक्रिय है।
Also read MPESB Group 5 Result: एमपी ग्रुप 5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित
नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है तो आवेदन की अवधि के दौरान एवं आवेदन की अंतिम दिनांक के बाद 10 दिवस के भीतर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
आरपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी 2026 भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 371 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी एपीओ नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
Rajasthan Assistant Prosecution Officer 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल