RPF SI Exam 2024: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू, एडमिट कार्ड लिंक और दिशा-निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | December 1, 2024 | 02:57 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरपीएफ एसआई 2024 परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कल यानी 2 दिसंबर से रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल भर्ती परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर (एग्जिक्यूटिव) के लिए भर्ती परीक्षा शुरू की जाएगी। आरपीएफ एसआई एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट संबंधित जोनल वेबसाइट के माध्यम से अपना आरपीएफ एसआई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरपीएफ एसआई परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए आरपीएफ एसआई एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। आरपीएफ एसआई परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र भी ले जाना होगा।
आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। आरआरबी ने 2 दिसंबर और 3 दिसंबर की परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी कर दिए गए हैं। आरपीएफ एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
Also read RRB RPF SI 2024 Admit Card: आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड rrbapply.gov.in पर जारी, 2 दिसंबर से परीक्षा
RPF SI Exam 2024 Kab Hoga: परीक्षा दिशानिर्देश
आरपीएफ एसआई एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:
1) उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। गेट बंद होने के बाद प्रवेश किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा जाएगी।
2) अभ्यर्थियों को अपने निजी सामान की सुरक्षा के लिए व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए, क्योंकि यह सुविधा सभी परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध नहीं हो सकती।
3) अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र में उल्लिखित वस्तुएं ही परीक्षा कक्ष में ला सकते हैं। आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
4) परीक्षा सत्र शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए, जिससे परीक्षा देने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
5) सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से कराना होगा। इसके लिए, अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार