Abhay Pratap Singh | December 1, 2024 | 02:01 PM IST | 2 mins read
क्लैट 2025 लॉ एंट्रेंस एग्जाम की अवधि 2 घंटे हैं। हालांकि, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) द्वारा आज यानी 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) आयोजित किया जा रहा है। क्लैट 2025 लॉ प्रवेश परीक्षा पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।
New: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
दिव्यांग उम्मीदवारों को क्लैट परीक्षा के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। सीएलएटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ प्रवेश परीक्षा है। क्लैट का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। क्लैट परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
क्लैट 2025 परीक्षा समाप्त होने के बाद यूजी और पीजी दोनों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लैट 2025 आंसर की जारी की जाएगी। क्लैट 2025 फाइनल आंसर की दिसंबर, 2024 के पहले सप्ताह में और क्लैट 2025 रिजल्ट दिसंबर, 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
CLAT 2025 कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में सीटों की उपलब्धता जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। क्लैट 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also readCLAT Exam 2025 Live: क्लैट एग्जाम आज, जानें ड्रेस कोड, टाइमिंग, गाइडलाइंस, एडमिट कार्ड, डॉक्युमेंट्स
देश भर के राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष की लॉ प्रवेश परीक्षा की कट-ऑफ की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
1) एनएलएसआईयू बेंगलुरु: 102
2) नालसार हैदराबाद: 167
3) एनएलआईयू भोपाल:
3) डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता:
4) एनएलयू जोधपुर- 379
5) एचएनएलयू रायपुर: 791
6) जीएनएलयू गांधीनगर: 464
7) जीएनएलयू सिलवासा परिसर: 1,060
8) आरएमएलएनएलयू लखनऊ: 764
9) आरजीएनयूएल पटियाला: 1,250
10) सीएनएलयू पटना:
11) एनयूएएलएस कोच्चि: 1,136
12) एनएलयू ओडिशा: 1,205
13) एनयूएसआरएल रांची: 1,594
14) एनएलयूजेए असम: 1,704
15) डीएसएनएलयू विशाखापत्तनम: 1,390
16) टीएनएनएलयू तिरुचिरापल्ली:
16) एमएनएलयू मुंबई: 590
17) एमएनएलयू नागपुर
18) एमएनएलयू औरंगाबाद
19) एचपीएनएलयू शिमला
20) एमपीडीएनएलयू जबलपुर: 1,824
21) डीब्रानएलयू सोनीपत: 2,050
22) एनएलयूटी अगरतला: 2,243
जेएचटी 2024 भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के 312 पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh