RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट जारी, rashtriyamilitaryschools.edu.in से करें चेक
Santosh Kumar | January 27, 2025 | 10:02 PM IST | 2 mins read
आरएमएस सीईटी 2025 मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (आरएमएस) ने आज यानी 27 जनवरी, 2025 को आरएमएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएमएस की आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in या apply-delhi.nielit.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट 2025 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को परिणाम लॉगिन विंडो में अपना पंजीकृत ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आरएमएस सीईटी परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
आरएमएस सीईटी 2025 मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। मेरिट सूची में कक्षा 6 और 9 आरएमएस प्रवेश 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट डिटेल्स
आरएमएस ने अजमेर, चायल, बैंगलोर, धौलपुर और बेलगाम स्कूलों के लिए भी परिणाम घोषित किए हैं। आरएमएस सीईटी 2025 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर साक्षात्कार पत्र प्राप्त होगा।
जो छात्र साक्षात्कार दौर में उत्तीर्ण होंगे, उनके नाम अंतिम मेरिट सूची में सूचीबद्ध किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार कॉल लेटर कल (28 जनवरी) दोपहर 2 बजे लॉगिन पैनल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Also read AISSEE 2025: सैनिक स्कूल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, इन विवरणों को कर सकते हैं संपादित
RMS Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राष्ट्रीय सैन्य स्कूल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरएमएस रिजल्ट 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित कक्षा 10वीं और 9वीं परिणाम लिंक खोलें।
- श्रेणीवार लिंक दिखाई देंगे, श्रेणी के अनुसार लिंक ओपन करें।
- रोल नंबर, आवेदन संख्या की मदद से परिणाम देखें।
आरएमएस सीईटी साक्षात्कार फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा, और उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल और संबंधित अस्पताल का पता इंटरव्यू कॉल लेटर में दिया जाएगा।
अगली खबर
]REET Result 2022: रीट लेवल 2 का रिजल्ट उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित के लिए संशोधित; फाइनल आंसर-की जल्द
बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्नपत्र से कुछ सवालों के जवाब बदल दिए हैं और कुछ सवालों को हटा भी दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन