RMS СЕT 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को

Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार आरएमएस सीईटी 2026 के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 पेन एवं पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवार 21 से 25 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इस अवधि में शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।

Rashtriya Military School CET 2026 Eligibility: पात्रता

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए - 31 मार्च 2027 को उम्मीदवार की उम्र 10 से 13 साल के बीच होनी चाहिए या जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ हो।
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए - कैंडिडेट की उम्र 31 मार्च 2027 को 13-16 साल के बीच होनी चाहिए या जन्म अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच हुआ हो।
  • आयु सीमा में छूटी - ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रितों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 6 महीने की छूट दी गई है।

Also read NVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री टेस्ट के लिए आवेदन तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

आरएसएम सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये और एससी/ एसटी/ शहीदों के आश्रितों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। कुल 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) हैं, जो हिमाचल प्रदेश की शिमला पहाड़ियों में चैल, राजस्थान में अजमेर और धौलपुर तथा कर्नाटक में बेलगाम व बेंगलुरु में स्थित हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 13 दिसंबर को पेपर एवं पेपर (OMR) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। आरएसएम प्रवेश परीक्षा देश भर के 63 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कराई जाएगी। अधिक जानकरी के लिए https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर विजिट कर सकते हैं।

RSM CET 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएस सीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आवेदन लिंक exams.nta.nic.in/rms-cet-2026-online-application/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘RMS CET 2026 Online Application’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]