RITES Apprentice Recruitment 2025: रेल इंडिया अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 17 नवंबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 14, 2025 | 10:42 AM IST | 1 min read
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। चयन शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (RITES) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है।
राइट्स अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 नवंबर, 2025 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले सभी इंजीनियरिंग और डिप्लोमा उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर और सामान्य ग्रेजुएट्स को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RITES Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में बी.टेक/बी.ई. की डिग्री हो, या जिन्होंने सामान्य ग्रेजुएशन (बी.ए./बी.एससी./बी. कॉम) की पढ़ाई पूरी की है, वे इस कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस : उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
- ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई (ITI) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
RITES Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
मासिक वेतन
|
|---|---|---|
|
स्नातक अपरेंटिस
|
146
|
14,000 रुपये
|
|
डिप्लोमा अपरेंटिस
|
49
|
12,000 रुपये
|
|
ट्रेड अपरेंटिस
|
57
|
10,000 रुपये
|
RITES Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। चयन शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सेलेक्शन से पहले सभी कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसमें रिजेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार