RIMC Admission: देहरादून स्थित आरआईएमसी में दाखिले के लिए आवेदन जारी, प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर को
Santosh Kumar | August 18, 2025 | 07:21 AM IST | 1 min read
आरआईएमसी में दाखिले के लिए भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर तक डीओई के परीक्षा प्रकोष्ठ में पहुंच जाने चाहिए।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने जुलाई 2026 से शुरू होने वाले सत्र के लिए देहरादून स्थित ‘राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज’ (आरआईएमसी) में प्रवेश के वास्ते छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में जारी परिपत्र के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। आरआईएमसी दून घाटी का एक प्रमुख सैन्य स्कूल है, जो छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के लिए तैयार करता है।
उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 11 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और एक जुलाई, 2026 तक उनकी उम्र 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल की 7वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या कक्षा 7 उत्तीर्ण होना चाहिए।
अधिसूचना में दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके या 600 रुपये (जाति प्रमाण पत्र के साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 555 रुपये) का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर तक शिक्षा निदेशालय के परीक्षा प्रकोष्ठ में पहुंच जाने चाहिए। उम्मीदवार ‘राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज’ में दाखिले की अधिक जानकारी के लिए जारी परिपत्र देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच