REET Result 2022: रीट लेवल 2 का रिजल्ट उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित के लिए संशोधित; फाइनल आंसर-की जल्द
Santosh Kumar | January 27, 2025 | 08:23 PM IST | 2 mins read
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने आज यानी 27 जनवरी 2025 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 लेवल 2 उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित का परिणाम संशोधित कर दिया है। बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्नपत्र से कुछ प्रश्नों के जवाब बदल दिए हैं और कुछ प्रश्नों को हटा भी दिया है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट रिवाइज्ड रिजल्ट में अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कटऑफ अंकों की जानकारी साझा की है। आयोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोगुना अभ्यर्थियों के रोल नंबर-कटऑफ मार्क्स जारी किए हैं।
संशोधित परिणाम में विज्ञापित पदों की वरीयता के अनुसार रोल नंबर जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संशोधित सूची में शामिल नए अभ्यर्थियों को आवश्यकता पड़ने पर केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
REET Revised Result 2022: उत्तर बदले गए, कुछ प्रश्न हटाए गए
जानकारी के अनुसार बोर्ड ने विज्ञान/गणित में दो प्रश्नों के उत्तर बदले हैं। दो प्रश्नों के उत्तर बदलने से करीब 600 अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित हुए हैं। रीट लेवल 2 उर्दू में भी दो प्रश्नों के उत्तर बदले गए तथा एक प्रश्न हटाया गया।
इस बदलाव के कारण उर्दू में चयनित 30 अभ्यर्थियों के बाहर होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पंजाबी विषय में 4 प्रश्न हटा दिए हैं, जिसके कारण करीब 10 अभ्यर्थियों के बाहर होने की संभावना है।
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल-2 परीक्षा के जरिए राजस्थान के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती होनी है। संशोधित परिणाम जारी कर बोर्ड ने चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है।
REET 2022 Result Revised: रिवाइज रिजल्ट क्यों जारी हुआ?
रीट के नतीजे जारी होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई अभ्यर्थी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वे बोर्ड चेयरमैन आलोक राज से सवाल पूछ रहे हैं। साथ ही कुछ अभ्यर्थी अन्य विषयों के परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
एक यूजर (@Krishnaji90) ने लिखा, "जो चयनित इस रिवाइज रिजल्ट के कारण बाहर हो रहे हैं उनकी तो सोच लेते साहब, जो चयनित 1 साल से अधिक समय से सेवा दे रहा है उनकी क्या गलती है, सिस्टम की सजा वो क्यों भुगते।"
भर्ती बोर्ड ने रीट लेवल-2 की फाइनल आंसर-की में कुछ प्रश्न हटा दिए थे और कुछ के उत्तर बदल दिए थे। जिसके खिलाफ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर बोर्ड ने उन प्रश्नों की समीक्षा कर नया परिणाम जारी किया है।
अगली खबर
]Jharkhand School News: झारखंड बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से कक्षा 8वीं, 9वीं की बोर्ड परीक्षाएं की स्थगित
जारी नोटिस के अनुसार, जेएसी ने घोषणा की है कि 28 जनवरी को होने वाली कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं और 29 और 30 जनवरी को होने वाली कक्षा 9वीं की परीक्षाएं "अपरिहार्य कारणों से स्थगित" कर दी गई हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार