REET 2024 Registration: रीट पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, 27 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 15, 2025 | 07:35 AM IST | 1 min read
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 12.29 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन विंडो आज आधी रात तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज यानी 15 जनवरी को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (REET 2024) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से रीट 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
लेवल 1 और लेवल 2 के लिए परीक्षा शुल्क 550 रुपए है। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों लेवल के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे 750 रुपए रीट रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। रीट का आयोजन 27 फरवरी को दो शिफ्ट में किया जाएगा।
प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। रीट 2024 एडमिट कार्ड 19 फरवरी, 2025 को जारी किया जाएगा।
Also read RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू
रीट 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए रीट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। रीट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। रीट 2024 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एचटी मीडिया के अनुसार, रीट के लिए अब तक 12.29 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में से लेवल 1 के लिए 304,180 आवेदन, लेवल 2 के लिए 826,627 और दोनों लेवल के लिए 98,031 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan Eligibility cum Entrance Test: कैसे रीट फॉर्म भरें?
आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। फिर, होमपेज पर उपस्थित रीट 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब, पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार