RBSE 5th-8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट कब आएगा? ग्रेड सिस्टम, पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें
Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 03:00 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निर्धारित थी। परीक्षा के लिए करीब 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा मई के अंत तक आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तिथि और समय के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड पोर्टल पर रिजल्ट लिंक सक्रिय करेगा, और छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
RBSE 5th, 8th Result 2025: पिछले वर्षों का पास परसेंटेज
वर्ष 2024 में आरबीएसई कक्षा 8 का पास परसेंटेज 95.72% था, जबकि कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% था। वहीं वर्ष 2023 में कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज 94.50% और कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.30% दर्ज किया गया था।
RBSE 5th, 8th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 5th, 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वी का रिजल्ट डाउनलोड कर इसे सेव कर लें।
RBSE 5th, 8th Result 2025: ग्रेडिंग सिस्टम
- A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
- B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
- C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
- D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
- E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स
RBSE 5th, 8th Result 2025: परीक्षा कब आयोजित हुई थी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निर्धारित थी। परीक्षा के लिए करीब 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार