RBSE Board Exam 2027: राजस्थान में अब कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नई गाइडलाइंस जारी
Santosh Kumar | October 5, 2026 | 10:19 PM IST | 2 mins read
इस नए सिस्टम के तहत, सभी रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए पहली मुख्य परीक्षा देना जरूरी होगा। जो स्टूडेंट्स यह परीक्षा पास कर लेंगे, वे अधिक से अधिक तीन विषयों में अपने मार्क्स बेहतर करने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत, छात्रों को अब एक ही साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में होगी और इम्प्रूवमेंट परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड के सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
इस नए सिस्टम के तहत, सभी रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए पहली मुख्य परीक्षा देना जरूरी होगा। जो स्टूडेंट्स यह परीक्षा पास कर लेंगे, वे अधिक से अधिक तीन विषयों में अपने मार्क्स बेहतर करने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
RBSE 10th Board Exam 2027: कम से कम 33% अंक अनिवार्य
दोनों परीक्षाओं में पूरा सिलेबस शामिल होगा और हर विषय में मिले अधिक अंकों को ही फाइनल रिजल्ट के लिए माना जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने पहले वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
अब दूसरी परीक्षा, इम्प्रूवमेंट व सप्लीमेंट्री टेस्ट, दोनों का काम करेगी। जो छात्र मुख्य परीक्षा में 2 विषयों में कम से कम 33% अंक नहीं ला पाए, उन्हें 'जरूरी सुधार' कैटेगरी के तहत दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
Rajasthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड ने जारी की गाइडलाइंस
जो छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं या 3 से अधिक विषयों में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें राजस्थान बोर्ड की दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें अगले साल पूरी परीक्षा दोबारा देनी होगी।
यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है और इसे सीबीएसई मॉडल की तर्ज पर लागू किया जा रहा है। इसका मकसद परीक्षा से जुड़ा तनाव कम करना और छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने का एक अतिरिक्त मौका देना है।
अगली खबर
]Delhi MCD Schools: दिल्ली एमसीडी छात्रों को 'यूनिफॉर्म' व स्कूल बैग के लिए 70 करोड़ रुपये की सहायता देगी
एक अधिकारी ने बताया, ''पहले चरण में करीब 69.87 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। जिन बच्चों के माता-पिता के पास बैंक खाते नहीं हैं उनके लिए खाते खोलने का प्रयास किया जा रहा है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच