Rajasthan Board Class 5 Exam Date 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, नया शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | March 22, 2024 | 01:47 PM IST | 1 min read
आरबीएसई कक्षा 5वीं की परीक्षा सभी विषयों के लिए एक पाली में आयोजित की जाएगी। आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2024 का कार्यक्रम संशोधित किया गया है।
नई दिल्ली : राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बोर्ड की तरफ से यह बदलाव लोकसभा चुनाव 2024 के कारण किया गया है। नए संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 अब 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड की तरफ से परीक्षा समय में भी बदलाव किया गया है। परीक्षा सुबह की पाली में 8 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान बोर्ड की तरफ से पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 5 कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होनी थी।
राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि दिव्यांग नेत्रहीन छात्रों को परीक्षा लिखने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ गंभीर मामलों में दिव्यांगों छात्रों को श्रुतलेख की सुविधा भी दी जाएगी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक, निरीक्षक, उड़न दस्ते के सदस्यों, निरीक्षकों और विभाग द्वारा नियुक्त अधिकारियों को परीक्षा हॉल की तलाशी लेने और कोई भी आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
RBSE Board Exam Date 2024 5वीं कक्षा की टाइम-टेबल
- अंग्रेजी - 30 अप्रैल
- हिंदी - 01 मई
- गणित - 02 मई
- एनवायरमेंटल स्टडीज - 03 मई
- संस्कृत, ऊर्दू, और सिंधी - 04 मई
लोकसभा चुनाव के दौरान स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। शिक्षकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में पोलिंग टीम के साथ होगी। इसे देखते हुए राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार