RBSE 5th Class Result 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 30, 2025 | 08:21 AM IST | 2 mins read
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 30 मई 2025 को कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आरबीएसई कक्षा 5वीं के रिजल्ट में जिलेवार पास प्रतिशत, कुल पास प्रतिशत, छात्रों के कुल अंक जैसे अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे।
आरबीएसई कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल करीब 15 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल की तरह इस बार भी नतीजे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट पेज पर ये डिटेल्स डालने के बाद उनकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट किया जा सकता है।
RBSE 5th Result 2025: पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले साल कक्षा 5 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.06% रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल भी इसी तरह के रुझान की उम्मीद है। एक या दो विषयों में फेल छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन पूरक परीक्षाओं के परिणाम अगस्त 2025 में घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। यदि आपको कोई परेशानी आती है तो संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।
RBSE Class 5th Result 2025: आरबीएसई 5वीं रिजल्ट टाइम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट की तरह ही राजस्थान आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट भी शाम 5 बजे तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट के समय को लेकर कोई अपडेट साझा नहीं किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। आरबीएसई बोर्ड 5वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक राजशाला दर्पण के आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा।
हाल ही में बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर छात्रों से जानकारी साझा की। बोर्ड की ओर से 27 मई को शेयर की गई पोस्ट में कहा गया था कि आरबीएसई अगले 3 दिन में कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर देगा।
अगली खबर
]Delhi School News: डीपीएस द्वारका की याचिका पर अदालत ने शिक्षा निदेशालय से मांगा जवाब, जानें क्या है मामला
न्यायमूर्ति विकास महाजन ने स्कूल की याचिका पर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को तय की है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल