RBSE 5th Class Result 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट कब आएगा? बोर्ड ने दी जानकारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | May 27, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
पिछले साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% था। हाल ही में आरबीएसई ने 8वीं के नतीजे जारी किए हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आज यानी 27 मई को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरबीएसई कक्षा 5वीं के परिणाम को लेकर अहम जानकारी साझा की है। इसके अनुसार, राजस्थान बोर्ड जल्द ही आरबीएसई कक्षा 5वीं का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार, आरबीएसई अगले 3 दिनों में कक्षा 5वीं के परिणाम जारी करेगा।
आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट 2025 मई के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र rajshaladarpan.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RBSE 5th Class Result 2025: पिछले साल का पास प्रतिशत
आरबीएसई रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है। आरबीएसई रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकेगा।
इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 से 16 अप्रैल 2025 तक पूरे राज्य में आयोजित की गई। पिछले साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% था। हाल ही में आरबीएसई ने 8वीं के नतीजे जारी किए हैं।
RBSE 5th Result 2025: आरबीएसई 5वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं का परिणाम जारी होने के बाद देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RBSE 5th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें।
- कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।
आरबीएसई रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति होगी। जिन छात्रों को अपने अंक संतोषजनक नहीं लगते, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड अलग से अधिसूचना जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम