RBI Grade B Final Result 2026: आरबीआई ग्रेड बी फाइनल रिजल्ट rbi.org.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 16, 2026 | 08:35 AM IST | 2 mins read
आरबीआई ग्रेड बी के इंटरव्यू सितंबर और अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। आधिकारिक परिणाम सूचना के अनुसार, 40 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड ने आरबीआई ग्रेड बी का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने फेज 2 की परीक्षा और इंटरव्यू में भाग लिया था, वे अब अपना अंतिम चयन स्टेटस देख सकते हैं। उम्मदवारों के रोल नंबर और नाम वाली रिजल्ट पीडीएफ जारी की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों - चरण 1, चरण 2 और इंटरव्यू में पूरा किया है। आरबीआई ग्रेड बी अधिकारियों के लिए जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएस स्ट्रीम में कुल 60 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। अब अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें 'ऑफिसर ग्रेड बी जनरल कैडर' पदों पर नियुक्ति के लिए चुना गया है।
RBI Grade B Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरबीआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- Recruitment Opportunities सेक्शन के अंतर्गत 'रिजल्ट्स' सेक्शन खोलें।
- अब “फाइनल रिजल्ट - रिक्रूटमेंट ऑफ ऑफिसर्स इन ग्रेड ‘B’ (DR) - जनरल कैडर - PY 2026” शीर्षक वाला नोटिस देखें।
- पीडीएफ खोलने के लिए संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें और चेक करें कि क्या आपका नाम नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची में है।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी सेव कर लें।
Also read JTET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in पर जारी, 1 नवंबर को होगी परीक्षा
RBI Grade B Final Result 2026: दस्तावेजी प्रक्रिया पूरा करना अनिवार्य
आरबीआई ग्रेड बी के अंतिम परिणाम में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें तय समय के भीतर सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्हें 'अटेस्टेशन फॉर्म' भी डाउनलोड करना होगा और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से भरना होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों को भरे हुए अटेस्टेशन फॉर्म की पांच मूल प्रतियां तैयार करनी होंगी और उन्हें डाक के जरिए आरबीआई सर्विसेज बोर्ड को भेजना होगा।
परिणाम घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर चयनित उम्मीदवारों को अटेस्टेशन फॉर्म रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेज बोर्ड, आरबीआई बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने, बायकुला, मुंबई- 400008 भेजना होगा।
अगली खबर
]RSSB PTI Recruitment 2026: राजस्थान में लगभग 1,200 पदों पर होगी फिजिकल टीचर्स की भर्ती, जानें कब होगा एग्जाम?
उन्होंने घोषणा की कि राज्य में पीटीआई के पदों के लिए एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें लगभग 1,200 पद शामिल होंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक यूजर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार