RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; पात्रता, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू है और आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट (Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री और पीसी पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए। 1 फरवरी, 2026 तक आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू है। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 450 रुपये और एससी/ एसटी को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होगा।
आरबीआई द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक सामान्य कैटेगरी के 346 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 58, ओबीसी के 99, एससी के 110 और एसटी के 37 पद भरे जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्री एग्जाम 11 अप्रैल को और मुख्य परीक्षा 7 जून को कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगल चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए आरबीआई असिस्टेंट 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
RBI Assistant Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरबीआई असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]HSSC CET Group D Notification: एचएसएससी ग्रुप डी एप्लीकेशन से पहले कैंडिडेट्स से मांगे गए सुझाव, अधिसूचना जल्द
इस बीच, आयोग की ओर से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले कैंडिडेट्स से सुझाव मांगे गए हैं ताकि प्रोसेस को और ट्रांसपेरेंट और कैंडिडेट-फ्रेंडली बनाया जा सके। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसमें ग्रुप डी सिलेक्शन क्राइटेरिया में बदलाव किया गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा