RBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट फेज-2 मेन रिजल्ट rbi.org.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 08:09 PM IST | 1 min read
आरबीआई असिस्टेंट मेन रिटन एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज यानी 6 मार्च को आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2024 चरण 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
आरबीआई असिस्टेंट मुख्य लिखित परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (एलपीटी) के लिए उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 450 सहायक अधिकारी के रिक्त पदों के लिए कैंडिडेट का चयन करेगा। पिछले साल आयोजित की गई आरबीआई मुख्य परीक्षा की अवधि 135 मिनट थी। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार का चौथाई (1/4) अंक काटा गया है।
RBI Assistant Mains Result 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन आरबीआई असिस्टेंट मेन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘opportunities link’ पर क्लिक करें।
- नये पेज पर उम्मीदवार परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें।
आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2024: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2024 परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
|
विषय |
कुल प्रश्न |
कुल अंक |
समय |
|
तर्कशक्ति परीक्षण |
40 |
40 |
30 मिनट |
|
अंग्रेजी भाषा परीक्षण |
40 |
40 |
30 मिनट |
|
संख्यात्मक योग्यता परीक्षण |
40 |
40 |
30 मिनट |
|
सामान्य जागरूकता परीक्षण |
40 |
40 |
पच्चीस मिनट |
|
कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट |
40 |
40 |
20 मिनट |
|
कुल |
200 |
200 |
135 मिनट |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी