Ram Temple Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन केंद्रीय संस्थानों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी
Santosh Kumar | January 18, 2024 | 05:08 PM IST | 2 mins read
केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
नई दिल्ली: 22 जनवरी की तारीख भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। इस दिन भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस मौके पर केंद्र सरकार ने इस दिन को और खास बनाने के लिए केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। मोदी सरकार ने राम भक्तों के ऐतिहासिक दिन पर आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी पर देख सकेंगे।
इस बीच प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया है। इसके अलावा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके को बड़ा बनाते हुए पीएम ने अपने मंत्रियों से 22 जनवरी को देशभर में दिवाली जैसा उत्सव मनाने का भी आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाने और गरीबों को खाना खिलाने को कहा है। उन्होंने अपने मंत्रियों से यह भी कहा कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों से अयोध्या भेजा जाए ताकि सभी राम भक्त नए और भव्य मंदिर के दर्शन कर सकें।
इन राज्यों में भी रहेगी छुट्टी
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आधे दिन की छुट्टी के ऐलान से पहले कई राज्य ऐसे हैं जो 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर चुके हैं।
उत्तरप्रदेश: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है।
हरियाणा: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरियाणा में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सीएम खट्टर ने इसका ऐलान किया।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में भी 22 जनवरी को शराब की दुकानों के साथ स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
गोवा: इसके अलावा गोवा में भी 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
राजस्थान: प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक का अवकाश राजकीय उपक्रमों और कार्यालयों के लिए घोषित किया है।
(स्रोत-एएनआई)
अगली खबर
]RBSE Age Limit 8th Students: राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तय की 16 वर्ष की आयु सीमा
आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में 16 वर्ष तक के छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा था.
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई