Rajasthan SET Certificates 2026: राजस्थान सेट ई-प्रमाणपत्र sso.rajasthan.gov.in पर जारी, 30 नवंबर तक करें चेक

Santosh Kumar | November 18, 2026 | 04:15 PM IST | 1 min read

राजस्थान सेट 2026 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई। इसके परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए गए, जिसमें कुल 1,39,383 आवेदकों में से 9,191 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए यानी सफलता दर केवल 6.59% रही।

योग्य उम्मीदवार अब अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कोटा विश्वविद्यालय ने राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (राजस्थान सेट) 2026 के सफल उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर ई-प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार अब अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके sso.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने आजीवन वैध ई-प्रमाणपत्र और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान सेट 2026 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई। इसके परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए गए, जिसमें कुल 1,39,383 आवेदकों में से 9,191 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए यानी सफलता दर केवल 6.59% रही।

Rajasthan SET Certificates 2026: राजस्थान सेट सर्टिफिकेट वैधता

यह परीक्षा राजस्थान भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता निर्धारित करती है। ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा 17 नवंबर से शुरू हो गई है और यह 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

चूंकि इस समय-सीमा के बाद पोर्टल बंद हो सकता है, इसलिए सभी सफल उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें। राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए यह सर्टिफिकेट जीवन भर मान्य रहता है।

Also read RSSB CET Exam 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं-स्तरीय परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, एग्जाम 1 दिसंबर से 2 शिफ्ट में

Rajasthan SET Certificates 2026: राजस्थान सेट ई-प्रमाणपत्र कैसे देखें?

राजस्थान सेट ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अपनी पंजीकृत एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें, और कैप्चा दर्ज करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर संबंधित सेक्शन या सर्विस को खोजें।

यदि किसी उम्मीदवार को डाउनलोड करते समय कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे setexam2026@uok.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7340557555 या 9468668776 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]