Rajasthan Recruitment 2024: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 23,820 पदों पर आवेदन की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | November 11, 2024 | 10:46 AM IST | 2 mins read
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार 11 नवंबर से 25 नवंबर तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग में 23,820 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भरने की लास्ट डेट 6 नवंबर, 2024 तय की गई थी। नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 11 से 25 नवंबर तक 100 रुपये शुल्क का भुगतान करके फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शुरू की गई थी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 से तहत आवेदन करने वाले रिजर्व कैटगरी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस देनी होगी।
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 नोटिफिकेशन: पात्रता
- राजस्थान सफाई कर्मचारी वैकेंसी के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार को एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क एवं सार्वजनिक सीवरेज की सफाई करने वाली कंपनी और ठेके दोनों से मिला सर्टिफिकेट मान्य होगा।
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 राजस्थान: आयु सीमा
सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 राजस्थान के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 न्यू अपडेट: चयन
सफाई कर्मचारी पद पर प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,900 रुपये से 56,800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती कब होगी: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सफाई कर्मचारी भर्ती 2024’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, SSO पोर्टल पर लॉगिन करके कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- सफाई कर्मचारी भर्ती फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी