Rajasthan Recruitment 2024: राजस्थान में इस साल 1 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने किया ऐलान
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 04:11 PM IST | 2 mins read
सीएम भजनलाल ने कहा कि, ओलंपिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस साल 1 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की योजना बना रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डूंगरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के युवाओं के लिए नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाने और खेल सुविधाओं में सुधार करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। सीएम ने कहा कि, इसका उद्देश्य ओलंपिक खेलों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व बढ़ाना है।
सीएम शर्मा ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) में देरी और परीक्षा के पेपर लीक से संबंधित मुद्दों के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पूर्वी राजस्थान में पीने और सिंचाई के लिए पानी की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करते हुए ईआरसीपी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक की जांच में तेजी लाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं सहित हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने संशोधित बजट को समावेशी बताया, जिसका उद्देश्य सभी समूहों की जरूरतों को पूरा करना है। सीएम ने कहा, “संशोधित बजट एक समावेशी बजट है।”
सीएम ने आगे बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (एकीकृत पीकेसी-ईआरसीपी) के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री शर्मा की घोषणाएं विकास और शासन में पारदर्शिता के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोजगार, खेल सुविधाओं और महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा का लक्ष्य राजस्थान में विकास और स्थितरता को बढ़ावा देना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार