Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटेट रिजल्ट, फाइनल आंसर की ptetvmoukota2025.com पर जारी
Saurabh Pandey | July 2, 2025 | 04:34 PM IST | 1 min read
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटेट रिजल्ट्स के साथ-साथ 2 वर्षीय और 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के लिए संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2 वर्षीय और 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीए बीएड/बीएससी बीएड और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है, वे पीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटेट रिजल्ट्स के साथ-साथ 2 वर्षीय और 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के लिए संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
Rajasthan ptet result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले पीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- होम पेज पर PTET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को 2 साल या 4 साल के कोर्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- Rajasthan ptet result 2025 रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- राजस्थान पीटेट रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Rajasthan ptet 2025: परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2 वर्षीय बी.एड. और 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. के लिए 15 जून, 2025 को राजस्थान के सभी 41 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 जून को जारी की गई थी और उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 21 जून तक का समय था।
Also read Rajasthan NMMS result 2025: राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी
PTET क्या है?
राजस्थान PTET 2025 के स्कोर राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बीएड कार्यक्रमों के लिए स्वीकार किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्री-बीएड और बीएससी एड परिणामों के आधार पर होगा। इसके माध्यम से केवल राजस्थान के कॉलेजों में ही प्रवेश दिया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार