Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9,617 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Santosh Kumar | April 28, 2025 | 05:25 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। विभाग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 9,617 रिक्तियों को भरना है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है।
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। इस तय समय से पहले या बाद में कोई गलती सुधारने का मौका नहीं मिलेगा।
Rajasthan Police Constable Bharti 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर), ईबीसी और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। राज्य के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, टीएसपी और सहरिया श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।
कुल 9,617 पदों में से 8,148 पद कांस्टेबल (सामान्य, ड्राइवर, बैंड) के लिए हैं, जबकि 1,469 पद कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर/ड्राइवर) के लिए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण होना चाहिए।
Also read SSC CPO Result 2024: एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पीईटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Rajasthan Police Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पात्रता के अनुसार, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक चाहिए।
कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया सबसे पहले लिखित होगी। इसके बाद PET-PST से गुजरना होगा। लिखित और दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होगी।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जारी अधिसूचना को पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। शर्तों को पूरा न कर पाने की स्थिति में किसी भी समय उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
अगली खबर
]BSEB Sakshamta Pariksha 2025: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 3, 4 और 5 की तिथियां घोषित, जानें शेड्यूल, रिजल्ट डेट
समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सक्षमता परीक्षा 3 का आयोजन 10 से 15 मई के बीच होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 30,221 शिक्षक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल