Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी स्ट्रे राउंड मेरिट लिस्ट जारी, 27 फरवरी तक करें रिपोर्ट

Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 02:33 PM IST | 2 mins read

राजस्थान नीट पीजी 2025 फाइनल राउंड मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, नीट रोल नंबर, नीट रैंक व स्कोर, उम्मीदवारी का प्रकार, बोनस अंक, राज्य रैंक और कोटा जैसे विवरण शामिल हैं।

राजस्थान नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 2025 मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) चिकित्सा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 396 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2025.in पर जाकर राजस्थान नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की मेरिट सूची जांच सकते हैं। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, स्ट्रे राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 फरवरी, 2026 तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

राजस्थान नीट पीजी 2025 फाइनल राउंड की मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, नीट रोल नंबर, नीट रैंक व स्कोर, उम्मीदवारी का प्रकार, बोनस अंक, राज्य रैंक और कोटा जैसे विवरण शामिल हैं। स्ट्रे वैकेंसी राउंड मेरिट लिस्ट में नीट पीजी अंक 448 से लेकर 29 तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

Also read AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स नॉरसेट 10 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया जानें

राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के तहत रिक्त सीटों के लिए चयनित कुल 396 उम्मीदवारों में से 293 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें सर्विस कोटा के 31 उम्मीदवार हैं। वहीं, कुल कैंडिडेट में से सामान्य श्रेणी के 130, ओबीसी के 114, एससी के 76 और एसटी के 45 को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सीट आवंटित मेडिकल संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग अलॉटमेंट लेटर, मूल दस्तावेज, आवश्यक बॉन्ड, आवेदन पत्र की 2 प्रतियां और संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Rajasthan NEET PG 2025 Stray Round Merit List: मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान नीट पीजी 2025 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • राजस्थान नीट की वेबसाइट rajpgneet2025.in पर जाएं।
  • नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]