Trusted Source Image

Bihar Civil Court Peon Exam Date 2026: बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती तिथि घोषित, 5 मार्च को एडमिट कार्ड

Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 12:09 PM IST | 1 min read

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी क्षति या चोट के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति कम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवार अब प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट (सामान्य + ऑर्डरली) की प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवार पटना सिविल न्यायालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर 5 मार्च 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र में उल्लिखित तिथि, शिफ्ट और समय पर उपस्थित होना होगा।

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी क्षति या चोट के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

Bihar Civil Court Peon Exam 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती का उद्देश्य राज्य भर के सिविल न्यायालयों में अटेंडेंट के 1673 रिक्त पदों को भरना है। सिविल कोर्ट प्यून अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. लिखित परीक्षा
  3. साक्षात्कार (लागू पदों के लिए)
  4. दस्तावेज सत्यापन।

Also read HPRCA TGT Non Medical Result 2026: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट hprca.hp.gov.in पर जारी, 999 कैंडिडेट चयनित

Bihar Civil Court Peon Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्न / अंकस्तर
हिंदी3510वीं (मैट्रिक)
गणित3510वीं (मैट्रिक)
अंग्रेजी1510वीं (मैट्रिक)
कुल लिखित अंक85

Bihar Civil Court Peon Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स

शिफ्टरिपोर्टिंग समयपरीक्षा शुरू होने का समयपरीक्षा समाप्त होने का समयकुल अवधि
शिफ्ट 1 (सुबह)8:00 AM9:00 AM12:00 PM3 घंटे
शिफ्ट 2 (दोपहर)1:00 PM2:00 PM5:00 PM3 घंटे


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications