Rajasthan JET Result 2025: राजस्थान जेईटी रिजल्ट jetskrau2025.com पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 08:21 AM IST | 1 min read
राजस्थान ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, उम्मीदवार की श्रेणी, कुल अंक, प्राप्त अंक और रैंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (JET 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान जेट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान जेट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, उम्मीदवार की श्रेणी, कुल अंक, प्राप्त अंक और रैंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
राजस्थान जेईटी 2025 परिणाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और डॉक्टरेट (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
राजस्थान जेईटी 2025 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यदि अभ्यर्थी ने एक ही प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प भरे हों तो नेगेटिव मार्क्स दिया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थियों द्वारा हल नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है।
राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम 29 जून को कराई गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए एसकेआरएयू बीकानेर की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan JET Result 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान जेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
- “JET/Pre‑PG/PhD परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार