Rajasthan JET Admit Card 2025: राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड jetskrau2025.com पर जारी, 29 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | June 24, 2025 | 11:15 AM IST | 2 mins read
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) द्वारा राजस्थान के कॉलेजों में बागवानी, वानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, सामुदायिक विज्ञान और डेयरी प्रौद्योगिकी सहित कृषि और संबद्ध विज्ञान में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईटी 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
नई दिल्ली : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू), बीकानेर ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईटी), प्री-पीजी, पीएचडी के एडमिट कार्ड आज यानी 24 जून, 2025 को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी को एक हालिया फोटो पहचान पत्र मूल रूप में साथ लाना होगा, साथ ही एक पासपोर्ट आकार का फोटो भी लाना होगा, जो आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो के समान हो, अन्यथा उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फोटो पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी लाना होगा।
JET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- नाम
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र
- आवेदन संख्या
- परीक्षा दिवस निर्देश
JET Admit Card 2025: जेईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर छात्र पोर्टल पर जाएं।
- यूजरनेम और पासवर्ड सबमिट करें।
- राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
JET Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान जेईटी 2025 का आयोजन 29 जून, 2025 को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में एक वैलिड आईडी प्रूफ के साथ अपने हॉल टिकट लेकर जाने होंगे।
जेट परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक राजस्थान के चयनित शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा जबकि परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विलंब से परीक्षा केंद्र पर आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल छोड़ने की अनमति नहीं दी जाएगी।
सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में होगा। किसी भी विसंगति के मामले में अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा। प्रश्नपत्र में पांच विषय होंगे- कृषि, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी, जिसमें प्रत्येक विषय में 40 प्रश्न होंगे।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) द्वारा राजस्थान के कॉलेजों में बागवानी, वानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, सामुदायिक विज्ञान और डेयरी प्रौद्योगिकी सहित कृषि और संबद्ध विज्ञान में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईटी 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
Rajasthan JET Result 2025: आंसर की, रिजल्ट डेट
राजस्थान जेईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 4 जुलाई को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 7 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2025 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। JET-2025 परीक्षा का रिकॉर्ड अंतिम ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीख से 90 दिनों तक उपलब्ध रहेगा। उसके बाद उसे हटा दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार