Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी हाल टिकट rssb.rajasthan.gov.in पर जल्द, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 12:13 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जेल प्रहरी एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से जल्द ही राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड (Jail Prahari Admit Card) 2025 जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान जेल प्रहरी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान जेल प्रहरी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, बोर्ड ने जेल प्रहरी पदों के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसमें उम्मीदवार परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान जेल प्रहरी 2025 भर्ती के लिए परीक्षा 12 अप्रैल को पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी। जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन दो पालियों में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।
राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। जेल प्रहरी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, उम्मीदवार का फोटो, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, परीक्षा स्थल, परीक्षा की तिथि एवं समय, रोल नंबर और परीक्षा दिशानिर्देश की जांच कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, RSMSSB लिखित परीक्षा के लिए 8 अप्रैल को जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Jail Prahari Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेल प्रहरी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें और सबमिट करें।
- जेल प्रहरी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर एक नई विंडो में दिखाई देगा।
- जेल प्रहरी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल