Rajasthan ITI Admission 2026: राजस्थान आईटीआई एडमिशन डेट 28 जुलाई तक बढ़ी, kdhte.rajasthan.gov.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | July 24, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत संशोधित शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) ने सेशन 2026-27 के लिए आईटीआई एडमिशन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 23 जुलाई तक तय की गई, लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनको मौका देने के लिए इसे बढ़ा दिया गया है।
इस सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन प्रोसेस के तहत, सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, फिर भी कई लोग आवेदन नहीं भर पाए।
Rajasthan ITI Admission 2026: आईटीआई एडमिशन के लिए पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत संशोधित शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। आठवीं सहित 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
गाइडलाइंस के अनुसार, उम्र की गणना 1 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं - उत्तीर्ण समकक्षता का प्रावधान है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन के लिए एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये की फीस तय की गई है। सरकारी आईटीआई कॉलेजों में छात्राओं से ट्रेनिंग फीस नहीं ली जाएगी।
Also read Haryana ITI Admission Result 2026: हरियाणा आईटीआई रिजल्ट admissions.itiharyana.gov.in पर जारी
Rajasthan ITI Admission 2026: राजस्थान आईटीआई एडमिशन शेड्यूल
राजकीय/प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27/28 हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां तालिका में दी गई हैं-
|
कार्यक्रम |
डेट |
|---|---|
|
राजस्थान आईटीआई 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि |
28 जुलाई |
|
राजस्थान आईटीआई 2026 की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी |
29 जुलाई |
|
राजस्थान आईटीआई 2026 प्रथम सीट आवंटन सूची |
2 अगस्त |
|
प्रथम सीट आवंटन के बाद प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग |
3 से 6 अगस्त तक |
|
राजस्थान 2026 आईटीआई एडमिशन: ट्रेनिंग फ़ीस और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ तय इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग |
7 अगस्त |
|
इंटरनल स्लाइडिंग |
8 अगस्त |
|
राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 की कक्षाएं शुरू होंगी |
10 अगस्त |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई