Rajasthan HC Recruitment 2025: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 144 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
Abhay Pratap Singh | January 20, 2025 | 01:56 PM IST | 2 mins read
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर 2025 भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्ष के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार पे स्केल 3,3800 से 106,700 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। राजस्थान एचसी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान एचसी भर्ती 2025 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 22 फरवरी शाम 5 बजे तक है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 फरवरी (शाम 5 बजे) तय की गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा जयपुर में आयोजित की जा सकती है। राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के तहत कुल 144 रिक्तियां भरी जाएंगी।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और राजस्थान की लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने O Level/ COPA/ Diploma / RSCIT कोर्स किया हो। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट रिक्रूटमेंट 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी व अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपये तथा राजस्थान राज्य के ओबीसी एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, राजस्थान के एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Rajasthan High Court Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान एचसी वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://hcraj.nic.in/hcraj/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करे फॉर्म भरें।
- अब भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन करें।
- दस्तावेज अपलोड व शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल