RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड आज, परीक्षा तिथि और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2024 | 10:15 AM IST | 2 mins read
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) आज यानी 19 सितंबर को ग्रेजुएट लेवल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (RSMSSB CET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड ने अधिसूचना में बताया कि, आरएसएमएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड विंडो शाम 6 बजे आयोग की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 परीक्षा 27 और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। राजस्थान सीईटी 2024 पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कराई जाएगी।
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएल लेवल परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान सीईटी हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रश्नों के लिए पांच विकल्प ए, बी, सी, डी, ई होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे विकल्प ‘ई’ पर निशान लगाना होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSMSSB CET Admit Card 2024: परीक्षा दिशा-निर्देश
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित परीक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:
- परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा और तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश पत्र और एक फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि) लाना होगा।
RSMSSB CET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान सीईटी 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड पेज पर विजिट करें।
- इसके बाद, सीईटी एडमिट कार्ड लिंक कैंडिडेट ओपन करें।
- अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल