RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड कल rsmssb.rajasthan.gov.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | September 18, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) कल यानी 19 सितंबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रेजुएट लेवल के लिए एडमिट कार्ड शाम 6 बजे जारी करेगा। राजस्थान सीईटी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान सीईटी स्नातक परीक्षा 2024 के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित निम्नलिखित जानकारियां होंगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर के बाद उस पर दर्ज सभी विवरणों को एक बार चेक करना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- वर्ग
- परीक्षा केंद्र का पता
- शिफ्ट का समय
- रिपोर्टिंग समय
- जन्मतिथि
- हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि
RSMSSB CET 2024:परीक्षा तिथि
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 27 और 28 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवारो को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
सीईटी परीक्षा के माध्यम से प्लाटून कमांडर, जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II, कनिष्ठ लेखाकार, पटवारी, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, पर्यवेक्षक (पुरुष और महिला), और तहसील राजस्व लेखाकार सहित विभिन्न पदों को भरा जाना है। इस भर्ती परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
RSMSSB CET Admit Card 2024: परीक्षा 25 जिलों में होगी
सीईटी स्नातक लेवल परीक्षा राजस्थान के 25 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, सीकर, पाली, टोंक, अलवर, श्री गंगानगर, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झालावाड़, कोटपूतली, नागौर, राजसमंद और सवाई माधोपुर शामिल हैं।
RSMSSB CET Admit Card 2024: मार्किंग स्कीम
इस बार सीईटी से नेगेटिव मार्किंग हटा दी गई है. कम से कम 40% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अब सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे। पहले, मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या से 15 गुना थी, जिसका मतलब था कि कई नौकरी चाहने वाले चूक गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी