Rajasthan CET 12th Level Exam City 2026: राजस्थान सीईटी इंटर लेवल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 02:53 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सीईटी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी 2026 स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब आरएसएसबी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से या राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं।
राजस्थान सीईटी इंटर लेवल एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में केवल उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा का जिला दिखाई देगा, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा।
RSSB CET 12th Level City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब आपको 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद “RSSB CET 12th Level City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी खुल जाएगी।
- अंत में 'सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करके सेव कर लें।
RSSB CET 12th Level 2026: एडमिट कार्ड डेट
बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से कोई ई-एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी अपना ई-एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 से स्वयं की एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते है
RSSB CET 12th Level 2026: परीक्षा तिथि
राजस्थान सीईटी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को राजस्थान के 38 जिलों में 6 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्टवाइज परीक्षा का समय देख सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि
|
पहली पाली
|
दूसरी पाली
|
|
1 दिसंबर 2026
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
|
2 दिसंबर 2026
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
|
3 दिसंबर 2026
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
Also read CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी
Rajasthan CET Exam 2026: ड्रेस कोड
राजस्थान सीईटी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। पुरुष अभ्यर्थी आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट और महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी या कुर्ता-ब्लाउज पहनकर आ सकती हैं। जीन्स पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि अपवाद स्वरूप जीन्स पहनने पर गहन जांच और वचन पत्र भरवाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अलावा किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ, गहने, बेल्ट, मफलर, टोपी या मेटल बटन वाले कपड़े पहनकर आने पर सख्त पाबंदी रहेगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक (कड़ा, पगड़ी और छोटी कृपाण) धारण करने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें गहन जांच के लिए 2 घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र