Rajasthan BSTC Result 2024: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट जल्द predeledraj2024.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 10:44 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (VMOU Kota) द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 देख सकेंगे।
राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी।
इससे पहले, वीएमओयू कोटा ने राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी। उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और बीएसटीसी परीक्षा परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा।
राजस्थान प्री-डीएलएड 2024 परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और ओएमआर पुस्तिका की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवार राजस्थान प्री-डीएलएड 2024 आंसर की और ओएमआर शीट का मिलान करके संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करें।
इस साल, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) परीक्षा आयोजित की। परीक्षा का आयोजन डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2024: रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलईडी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
- डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर बीएसटीसी एग्जाम रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल