RBSE 10th Result 2025: आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें टाइमिंग, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 27, 2025 | 05:24 PM IST | 1 min read
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के संबंध में जानकारी साझा की है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं का रिजल्ट 2025 कल यानी 28 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा की है। रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से आरबीएसई रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कल (28 मई) रिजल्ट जारी होने के संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, "आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 28 मई 2025 को कोटा से जारी किया जाएगा।"
RBSE 10th Result 2025: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट टाइम
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 शाम 4:30 बजे तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरबीएसई रिजल्ट वेबसाइट के साथ-साथ कई शैक्षणिक पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी। आरबीएसई कक्षा 10वीं के स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में छात्र के अंक, ग्रेड और अंकों का कुल प्रतिशत जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
RBSE Class 10th Result 2025: कई माध्यमों से जांच सकेंगे रिजल्ट
अगर कोई छात्र एक या उससे ज़्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौक़ा मिलता है। छात्र ऑनलाइन आवेदन करके और शुल्क देकर आरबीएसई पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
अगर कोई छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह री-चेकिंग या री-वैलिडेशन के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप और वेबसाइट के जरिए इसे चेक कर सकेंगे।
अगली खबर
]JAC 10th Toppers 2025: गीतांजलि ने हासिल किया सर्वोच्च रैंक, हजारीबाग जिले से अधिकतर टॉपर, जानें आंकड़े
गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो इस साल के सबसे ज्यादा अंक हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जेएसी बोर्ड 2025 रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में उच्च रैंक पाने वाले ज्यादातर छात्र हजारीबाग जिले से हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम