Santosh Kumar | May 27, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
गीतांजलि ने झारखंड बोर्ड 10वीं में 98.60% अंक लाकर टॉप किया है। दरअसल, यह छात्रा हजारीबाग के इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल की टॉपर है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड बोर्ड (जेएसी) 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जेएसी 10वीं रिजल्ट 2025 में हजारीबाग जिले की गीतांजलि इस साल परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर राज्य की टॉपर बनीं हैं। गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो इस साल के सबसे ज्यादा अंक हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जेएसी बोर्ड 2025 रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में उच्च रैंक पाने वाले ज्यादातर छात्र हजारीबाग जिले से हैं।
गीतांजलि ने 98.60% अंक लाकर टॉप किया है। वह इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग की छात्रा हैं। वहीं, रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर कुमार 98.20% अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
इनके अलावा शिवानी कुमारी और विकाश प्रमाणिक 97.80% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। छात्र अपना झारखंड जेएसी 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,33,944 छात्र शामिल हुए और कुल पास प्रतिशत 91.71% दर्ज किया गया है। परीक्षा में 2,02,140 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जबकि 1,57,294 द्वितीय श्रेणी में और 17,521 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।
झारखंड के कई जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज शीर्ष पर रहे। जेएसी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में रांची को राज्य में 21वां स्थान मिला है। परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई।
Also readJAC 10th Result 2025 (Out) Live: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट @jacresults.com पर जारी; 91.71% पास
जागरण जोश के अनुसार, जेएसी 10वीं रिजल्ट में सबसे ज्यादा टॉपर हजारीबाग जिले से हैं। नीचे दी गई तालिका में सूची दी गई है-
रैंक | टॉपर का नाम | विद्यालय का नाम | अंक | प्रतिशत | लिंग |
|---|---|---|---|---|---|
1 | गीतांजलि | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 493 | 98.60% | महिला |
2 | रितु कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% | महिला |
2 | अमृता गुप्ता | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% | महिला |
2 | पूजा कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 491 | 98.20% | महिला |
2 | अमर कुमार | प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ | 491 | 98.20% | पुरुष |
3 | शिवानी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 489 | 97.80% | महिला |
4 | विकास प्रमाणिक | प्रॉप हाई स्कूल, बाघमारा बलियापुर | 489 | 97.80% | पुरुष |
5 | श्रेया कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | 488 | 97.60% | महिला |