RBSE 10th, 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम जल्द होगा जारी, लॉगिन क्रेडेंशियल जानें
Abhay Pratap Singh | May 13, 2024 | 07:18 AM IST | 2 mins read
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2024 की घोषणा 15 मई 2024 तक की जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा 15 मई 2024 तक की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड परिणाम के साथ टॉपर्स सूची और उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी करेगा। बता दें कि, आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम जारी करने की तिथि और समय की बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटर बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक या 100 में से 33 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
आरबीएसई मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए 20 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2024 में लगभग 11 लाख और आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 9 लाख छात्र शामिल हुए थे। आरबीएसई बोर्ड स्कोरकार्ड 2024 में छात्र अपना नाम, कुल प्राप्त अंक, विषय-वार प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विवरण देख सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 में जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को रीचेकिंग के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से आरबीएसई 10वीं, 12वीं की मार्कशीट परिणाम जारी होने के कुछ समय बाद प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम