RPSC Assistant Professor Admit Card 2024: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर हाल टिकट जारी, 17 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 06:59 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रथम शिफ्ट में पेपर-1 और द्वितीय शिफ्ट में पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को राज्य भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में किया जाएगा। पेपर-1 पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे और शाम 5:30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
सहायक प्रोफेसर परीक्षा 200 अंकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2024 के साथ पहचान प्रमाण पत्र भी ले जाना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) द्वारा कुल 2,446 असिस्टेंट सहायक के पद भरे जाएंगे।
Also read Rajasthan PTET 2024: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, 9 जून को परीक्षा
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद आरपीएससी सहायक प्रोफेसर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
RPSC Assistant Professor Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आरपीएससी एपी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘सहायक प्रोफेसर भर्ती 2023’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर लॉगिन करें।
- हाल टिकट पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
बताया गया कि परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा। राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफेकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]आईआईटी की तर्ज पर एमपी में इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे विकसित- डीप टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर के उद्घाटन में CM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी धरोहर तथा नवाचार केंद्र, लेजर इंजीनियरिंग लैब और मेकर स्पेस लैब का उद्घाटन किया।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम