Rajasthan 4th Grade Result 2025: आरएसएसबी ग्रेड 4 रिजल्ट आज शाम 5 बजे तक, अध्यक्ष आलोक राज ने की पुष्टि
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
राजस्थान ग्रेड 4 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम आज शाम 5:00 बजे तक जारी किया जा सकता है। आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने पुष्टि करते हुए कहा कि 4th क्लास कर्मचारी भर्ती प्री डीवी परिणाम 16 जनवरी को जारी किया जाएगा।
आरएसएसबी ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 बोर्ड की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जांच सकेंगे। राजस्थान फोर्थ ग्रेड मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में जारी की जाएगी, जिसमें चयनित कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांच सकेंगे। ग्रेड 4 परीक्षा परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने ‘एक्स’ पर एक अभ्यर्थी को दिए गए जवाब में कहा, “मुझे स्टाफ ने सलाह दी कि मैं अनऑफिशियली कटऑफ जारी न करूं। अब प्रयास है ऑफिशियली कटऑफ जारी करूं, जैसे ही करूंगा, बताऊंगा। सब से करबद्ध रिक्वेस्ट है की 16 जनवरी को शाम 5:00 बजे से पहले हमारी वेबसाइट पर न जाएं।”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में आलोक राज ने कहा, “जमादार ग्रेड 2 परीक्षा की प्रोविजनल की, परिचालक परीक्षा प्री डीवी परिणाम, 4th class employee भर्ती प्री डीवी परिणाम 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे। मेरिट में सफल हुए सभी कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई!”
राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर, 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में 53,749 ग्रेड 4 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरएसएसबी की वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan 4th Grade Result Kab Aaega: कैसे डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ग्रेड 4 रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार कटऑफ अंक और रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र