UP News: राहुल गांधी ने गांव के इतिहास में पहली बार 10वीं कक्षा पास करने वाले छात्र को पत्र और उपहार भेजे
Press Trust of India | May 29, 2025 | 07:21 AM IST | 2 mins read
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा, "आपकी उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि निजामपुर गांव के लिए भी ऐतिहासिक अवसर है।"
बाराबंकी: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निजामपुर गांव के छात्र रामकेवल को एक विशेष बधाई पत्र और उपहार भेजे हैं। रामकेवल हाल में गांव का पहला छात्र बना है जिसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। दलित लड़के को पत्र और स्मृति चिन्ह बुधवार को स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने रामसनेहीघाट तहसील के अहमदपुर ग्राम पंचायत में स्थित निजामपुर के दौरे के दौरान सौंपे।
राहुल गांधी ने छात्र की उपलब्धि को "पूरे गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा, "आपकी उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि निजामपुर गांव के लिए भी ऐतिहासिक अवसर है।"
रामकेवल के माता-पिता को भी बधाई दी
कांग्रेस नेता ने कहा, "कठिनाइयों के बावजूद सफल होने की आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति कई छात्रों को प्रेरित करेगी। डॉ. अंबेडकर ने हमेशा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और आपकी सफलता आपके भविष्य के लिए कई दरवाजे खोलेगी।"
गांधी ने रामकेवल के माता-पिता को भी बधाई दी। गांव में गांधी का संदेश पहुंचाते हुए सांसद तनुज पुनिया ने व्यक्तिगत रूप से रामकेवल को बधाई दी और छात्र के परिवार को उसकी आगे की शिक्षा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
रामकेवल को पहले भी मिल चुका है सम्मान
पुनिया ने कहा, “रामकेवल जैसे प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि उन्हें वह उच्च शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं और अपने गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन करें।”
पुनिया ने यह भी बताया कि यह उपलब्धि संप्रग-2 सरकार के दौरान अहमदपुर में स्थापित एक सरकारी इंटर कॉलेज की बदौलत संभव हुई है। यह स्कूल पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के प्रयासों का परिणाम है।
तनुज पुनिया ने कहा,'' पूर्व सांसद पीएल पुनिया के लगातार प्रयासों की बदौलत, इस संस्था ने यह संभव कर दिखाया है। बता दें कि रामकेवल को पहले भी जिला प्रशासन द्वारा उनकी उपलब्धि के लिए सम्मान दिया जा चुका है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल