Chhatron Ki Goonj: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को प्रयागराज में मिली अनुमति, अजय राय ने दी जानकारी
Press Trust of India | August 7, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
इससे पहले केपी ट्रस्ट ने बुधवार को 8 अगस्त के राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी थी।
नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने 7 अगस्त को कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी अनुमति मिल गई है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 8 अगस्त, 2026 (शनिवार) को प्रयागराज में विद्यार्थियों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अजय राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमें मंजूरी मिल गई है। अब कोई रुकावट नहीं है।” उन्होंने कहा कि पार्टी शनिवार को विद्यार्थियों के साथ राहुल के सवांद को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राय ने बताया कि कांग्रेस ने शनिवार के कार्यक्रम के बारे में जागरुकता के लिए शुक्रवार शाम प्रयागराज में एक मोटरसाइकिल रैली निकालने की योजना बनाई है।
सशर्त मंजूरी मिली -
अजय राय राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो राहुल जी के कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थी पहुंचेंगे।” कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने केपी ग्राउंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के लिए बृहस्पतिवार देर रात सशर्त मंजूरी प्रदान की।
न्यास के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से परामर्श करके आयोजकों को कुछ शर्तों के साथ कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। इसमें कॉलेज में अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रभावित नहीं होना और जिलाधिकारी की अनुमति जैसी शर्तें शामिल हैं।”
Also read बिहार सरकार 16 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का पीपीपी मॉडल पर संचालन करेगी, सीएम सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी
पहले नहीं मिली थी अनुमति -
इसके पहले केपी ट्रस्ट ने बुधवार को 8 अगस्त के राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी थी। उस समय जितेंद्र नाथ चौधरी ने कहा था, “केपी कॉलेज के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त 2025 को आदेश पारित किया था जिसमें केपी कॉलेज के मैदान को खेल-कूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा किसी अन्य कार्य के लिए नहीं देने को कहा गया था।”
उन्होंने कहा था कि इसके अलावा मैदान में बारिश का पानी भरा हुआ है जिससे इस तरह का आयोजन जोखिम भरा हो सकता है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अनुमति इस शर्त के साथ दी गई थी कि वह इस आयोजन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति प्राप्त करेगी, लेकिन अभी तक जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति नहीं प्राप्त की गई है।
प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 8 अगस्त को -
अजय राय ने बृहस्पतिवार को यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के प्रयागराज दौरे का कार्यक्रम जारी किया जिसके मुताबिक, राहुल आठ अगस्त को एक विशेष विमान से अपराह्न दो बजे दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। राय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी साढ़े तीन बजे प्रयागराज हवाई अड्डा से सड़क मार्ग के जरिए आनंद भवन जाएंगे और शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तकतक ‘केपी ग्राउंड’ में पार्टी का संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ आयोजित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल