Santosh Kumar | August 7, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read
यूनिवर्सिटी ने पहले शुरुआती रजिस्ट्रेशन विंडो को 2 अगस्त से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया था, और अब करेक्शन विंडो ओपन की गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन में सुधार करने की सुविधा शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट्स एनसीईटी 2026 में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल itep.uod.ac.in पर लॉग इन करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने पहले शुरुआती रजिस्ट्रेशन विंडो को 2 अगस्त से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया था, और अब करेक्शन विंडो ओपन की गई है। डीयू आईटीईपी प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 8 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस के राउंड 1 के लिए, 10 अगस्त को कैंडिडेट्स के डैशबोर्ड पर जानकारी जारी की जाएगी। अलॉट की गई सीट को स्वीकार करने की प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी।
संबंधित विभाग और कॉलेज 10 से 14 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करेंगे। इस बीच, कैंडिडेट्स को 16 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
डीयू आईटीईपी 2026-27 प्रोग्राम के लिए राउंड 2 का शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
द्वितीय सीट आवंटन परिणाम जारी | 18 अगस्त को |
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि | 18 से 21 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
विभाग/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन | 18 से 22 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
डीयू आईटीईपी 2026-27 प्रोग्राम के लिए राउंड 3 का शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
तृतीय सीट आवंटन परिणाम जारी | 26 अगस्त को |
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि | 26 से 28 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
विभाग/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन | 26 से 29 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
मंत्रिमंडल ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्राइस वाटरहाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांजेक्शन एडवाइजर (परामर्शी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके लिए कंपनी को 8.27 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाएगा।
Press Trust of India