Punjab Police Constable 2024: पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 28, 2024 | 10:31 AM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब पुलिस विभाग 1 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कभी भी परीक्षा आयोजित कर सकता है।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है।
पंजाब पुलिस विभाग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पंजाब पुलिस में जिला पुलिस कैडर में 970 रिक्तियों और सशस्त्र पुलिस कैडर में 776 रिक्तियों को भरना है। पंजाब पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च को शुरू हुई और 4 अप्रैल तक जारी रही।
Punjab Police Bharti: चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। आवेदकों को पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर सामना करना होगा। पेपर- I और पेपर- II में पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
इसके बाद स्टेज 2 में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल होंगे। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन होगा। चयनित उम्मीदवारों का आवंटन उनकी योग्यता और रिक्त पदों की प्राथमिकता के आधार पर होगा।
Punjab Police Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक- cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31526/88170/login.html
- यहां अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- Punjab Police Admit Card 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें शामिल डिटेल्स को जांचे और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Row: संसद के दोनों सदनों में आज गूंजेगा नीट परीक्षा का मुद्दा, विपक्ष करेगा बहस की मांग
गुरुवार को विपक्षी दल के नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के सदस्य लोकसभा में और राज्यसभा में नियम 267 के तहत स्थगन नोटिस दाखिल करने के लिए तैयार हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र