Punjab Board Result 2024: पीएसईबी कक्षा 8वीं, 12वीं के परिणाम लिंक pseb.ac.in पर सक्रिय, ये है डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 1, 2024 | 08:25 AM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा कक्षा 8वीं, 12वीं का परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया गया है। बोर्ड ने 30 अप्रैल को नतीजे घोषित किए थे। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं, 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लिंक इस आर्टिकल में भी छात्रों के साथ साझा किया गया है।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
पंजाब बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,64,662 छात्र परीक्षा में सफल हुए। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 93.04 रहा है। 12वीं की परीक्षा में 1,31,025 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें से 1,25,449 सफल हुईं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.74 फीसदी रहा है। वहीं 1,39,210 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 90.74 फीसदी दर्ज किया गया है।
8वीं कक्षा की बात करें तो कुल 1,38,958 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिनमें से 1,37,330 पास हुए हैं, पास प्रतिशत 98.83 रहा है। वहीं परीक्षा में कुल 1,52,943 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 149642 पास हुए हैं, पासिंग प्रतिशत 97.84 फीसदी है। इस साल पीएसईबी 8वीं क्लास का पास प्रतिशत 98.31 रहा है।
PSEB 8th 12th Result 2024: ऐसे देखें नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर उपलब्ध Results के कॉलम पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, PSEB 8th 12th Result 2024 का अलग लिंक दिखेगा।
- Punjab Board 8th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- यहां मांगे गए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- स्क्रीन पर PSEB 8th, 12th Result 2024 स्कोरकार्ड दिखेगा।
- इसमें शामिल डिटेल्स को जांचें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी