Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | March 31, 2026 | 04:34 PM IST | 2 mins read

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, स्थानीय भाषा में दक्षता और अंतिम चयन शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 120 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1000 पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब एंड सिंध बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I (JMGS I) में कुल 1,000 लोकल बैंक ऑफिसर्स पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है।

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Punjab and sind bank lbo recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
एससी/ एसटी / पीडब्ल्यूबीडी
100 रुपये + लागू कर (Taxes)
सामान्य / ई़डब्ल्यूएस / ओबीसी
850 रुपये + लागू कर (Taxes)

Punjab and sind bank lbo recruitment 2026: पात्रता मानदंड

पद ग्रेड
शैक्षणिक योग्यता
पद के लिए बुनियादी कार्य अनुभव
स्थानीय बैंक अधिकारी (JMGS I)
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी कैडर में 18 महीने या उससे अधिक का कार्य अनुभव।

Punjab and Sind Bank LBO Syllabus: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा का माध्यम
अवधि
अंग्रेजी भाषा (English Language)
30
30
अंग्रेजी
30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान (Banking Knowledge)
40
40
अंग्रेजी और हिंदी
40 मिनट
सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था
30
30
अंग्रेजी और हिंदी
30 मिनट
कंप्यूटर योग्यता (Computer Aptitude)
20
20
अंग्रेजी और हिंदी
20 मिनट
कुल (Total)
120
120
-
120 मिनट

Also read CGPSC SSE Mains 2025 Notification: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल से करें आवेदन

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

पंजाब एंड सिंध बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे।

  1. लिखित परीक्षा
  2. स्क्रीनिंग
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  4. फाइनल मेरिट सूची
  5. स्थानीय भाषा में दक्षता
  6. अंतिम चयन

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

प्रत्येक खंड में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 35% होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और साथ ही इंटरव्यू के लिए चयनित होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम कुल अंक प्राप्त करने होंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने से पहले, ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंक इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों के साथ साझा नहीं किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]